Sunday, June 4News

आगरा, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के साहित्यकारों का होगा जमावड़ा

आगरा। विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट, भारत एवं निखिल प्रकाशन समूह द्वारा बृज क्षेत्र  के साहित्यकारों के लिए आज रविवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में वृहद कार्यक्रम आयोजित क्या गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. मोहन मुरारी शर्मा ने  बताया कि सुबह 10 बजे तक राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी, जिसका  विषय है- हिन्दी गीतकाव्य की नवीन विधा सजल: एक विमर्श। मुख्य अतिथि प्राउड ऑफ एमपी प्रो. हरी सिंह कुशवाह (उज्जैन) हैं। अध्यक्षता केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के भाषा प्रसार विभागाध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित करेंगे।

विषय प्रवर्तन साहित्य भूषण डॉ. रामसनेहीलाल शर्मा यायावर द्वारा किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में सजल सर्जना समिति मथुरा के अध्यक्ष डॉ. अनिल गहलौत और विशिष्ट अतिथि विवेक कुमार मिश्रा (एसडीएम फिरोजाबाद) उपस्थित रहेंगे। जबकि विशिष्ट वक्ताओं में डॉ. श्याम सनेही लाल शर्मा (भिंड, मध्य प्रदेश)।

कार्यक्रम समन्वयक कृष्ण कुमार कनक, संयोजक हैं कु. चंचल माहौर विचार व्यक्त करेंगे। अपराह्र 2 बजे से शाम पांच बजे तक 148 साहित्यकारों को राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इस दौरान कई पुस्तकों के लेखक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह का भी सम्मान होगा।

शाम छह बजे से नौ बजे तक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में डॉ. रामसनेही लाल शर्मा, आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर, प्रो. केएस रावत कासगंज, प्रो. हरी सिंह कुशवाहा, डॉ. अंजना वशिष्ट रावत, डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, डॉ. रश्मि शर्मा, कृष्ण कुमार कनक की उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial