Saturday, June 3News

बलदेव से होकर गुजर रहे आगरा उत्तरी बाईपास रोड के कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाया

कंजौलीघाट व अकोस के लोगों ने मांगा उतरने-चढ़ने को कट

बलदेव से होकर गुजर रहे आगरा उत्तरी बाईपास रोड के कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाया

कंजौलीघाट व अकोस के लोगों ने मांगा उतरने-चढ़ने को कट

बलदेव/मथुरा। बलदेव से होकर गुजर रहे आगरा उत्तरी बाईपास रोड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। जो कि सिक्स लेन का बताया जा रहा है। एनएचएआई के अनुसार आगरा उत्तरी बाईपास को एक ओर नेरा-मादौर के पास यमुना एक्सप्रेस वे जोड़ा जाएगा वहीं दूसरी ओर रैपुरा जाट के पास ग्वालियर से आये रोड से जोड़ा जा रहा है। बतादें कि इसमें महावन तहसील के बलदेव क्षेत्र के काफी किसानों की जमीन हाईफाई रोड को बनाने को अधिग्रहण की गई है। बताया जा रहा है कि है बलदेव की सीमा में स्थानिय ग्रामीण इस रोड पर आवागमन नही कर सकेंगे। कई मीटर ऊंचाई पर बन रही रोड पर चढने उतरने का एनएचएआई द्वारा कोई प्रबन्ध नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि मुख्य सड़क मार्गों पर पुल बनाये जा रहे हैं। इसे लेकर बलदेव के क्षेत्र के ग्रामीण किसानों में में खासा रोस है। शुक्रवार को कंजौलीघाट के नगला राधे,नौहां,पक्की गढ़ी अकोस के नगला बेर,नगला डियोडिया,नगला संजा, गढ़ी आशा के बड़ी संख्या में ग्रामीण नगला राधे के निकट रोड पर कट की मांग को लेकर न केबल धरने पर उतर आए बल्कि उन्होंने उत्तरी बाईपास रोड बनने के कार्य को भी बंद करा दिया।

जैसे ही यह खबर nhai के अधिकारियों को लगी वह तुरंत ही परियोजना अधिकारी संजय वर्मा के नेतृत्व में बलदेव के ग्रामीणों व किसानों के बीच जा पहुंचे। जहाँ आधा घंटे तक चली वार्ता के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। और फिर वह वापस लौट गये। वहीं धरने पर बैठे किसानों का अपना कहना था कि आगरा उत्तरी बाईपास बलदेव क्षेत्रणके किसानों की जमीन से होकर निकाला जा रहा है लेकिन बलदेव क्षेत्र के किसानों को उस पर चढ़ने तक नहीं दिया जा रहा यह कैसा अन्याय है। बलदेव क्षेत्र की जनता इसका विरोध करती है। उनकी मांग है कि उनके यहां कंजौली घाट व अकोस पर उनके चढ़ने उतरने को कट प्रस्तावित किया जाए। जब तक उनकी मांग नहीं मांनी जाती तब तक रोड बनाने के कार्य को शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

इधर ग्रामीणों के धरने पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहलवान ने पहुंच अपना समर्थन देते हुए आंदोलन को तेज करने की बात कही। कहा कि एनएचएआई अच्छे से समझले कि कंजौलीघाट व अकोस के ग्रामीण अकेले नहीं हैं जिनके साथ भाकियू भानु भी साथ है। जनता की मांग जायज है इन्हें कट मिलना ही चाहिए। क्योंकि पीछे भी इस रोड पर तमाम स्थानों पर कट बनाये गए हैं।

धरने में कंजौली घाट के प्रधान प्रतिनिधि मल्ल सिंह छौंकर ,कृष्णा प्रधान जिला उपाध्यक्ष भानु,अमर सिंह प्रधान मंडोरा , वीरपाल प्रधान, विपती बाबा, लोटन सिंह दरोगा, उत्तम सिंह सरपंच,शेर सिंह प्रधान, मोहन सिंह, हीरा सिंह,ओमवीर सिंह ,हरिपाल सिंह,महावीर सिंह,रामवीर सिंह,मलखान सिंह,सुरेंद्र सिंह,सुखवीर सिंह,देवलाल,बनवारी लाल,वीरी भगत जी,डॉ बच्चू सिंह ,जवाहर सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण धरने में। मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial