
यूपी। कानपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां फजलगंज थाना क्षेत्र में एक ही घर में तीन लोगों का शव मिला। जिससे कानपुर में दहशत का माहौल है। पुलिस की फॉरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम सर्विलांस की टीम काम में लगी हैं। मिली जानकारी के मुताबित फजलगंज क्षेत्र के उचवा मोहल्ले में प्रेम किशोर परचून की दुकान चलाते थे। उसी दुकान के पीछे प्रेम किशोर ने घर बना रखा है। देर रात प्रेम किशोर, उनकी पत्नी गीता और बेटा नैतिक खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब उनकी दुकान नहीं खुली तो मोहल्ले वालों ने आवाज लगाया। इसके बाद दरवाजा नहीं खुला।
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए क्हा कि ये बहुत ही दुखद घटना हुई है। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की गई है। इसके साथ ही उन्होंने क्हा कि पुलिस इसमें निष्पक्ष जांच करेगी और जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।