एटा -आग से किसानों की फसल जल रही है। शुक्रवार को कई गांव के किसानों की करीब 350 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गाड़ी पहुंचने के बाद भी फसल को नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद किसानों में रोष है और उचित मुआवजा की मांग की है।
शुक्रवार दोपहर कोतवाली देहात के गांव कमसान के किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आग को बुझाने के लिए चार गाड़ी पहुंच गई। चार गाड़ी पहुंचने के बाद भी किसानों की फसल जलने से नहीं बचाई जा सकी। ग्रामीणों ने खुद भी आग बुझाई। फसल जलने से किसान निराश है।
आग से गांव कमसान के किसान वीरवल, विनीता, नेत्रपाल, माया देवी, मालती देवी, इन्द्रपाल सिंह, सुधीर, अवनेश, सुभाष, रामखिलाड़ी, राजपाल सहित अन्य की फसल जलकर राख हो गई। दूसरी तरफ थाना अवागढ़ के गांव खेड़ा बसुंधरा निवासी शिवराज के गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से किसान की फसल जलकर राख हो गई।