वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रिजोर पुलिस द्वारा एक शातिर जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटना के अनुसार दिनांक 14.04.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक जिला बदर अभियुक्त धीरेश पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम नगला धारा थाना रिजोर जनपद एटा को गिरफ्तार कर थाना रिजोर पर मु0अ0सं0- 57/21 धारा 3/10 गुण्डा एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- धीरेश पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम नगला धारा थाना रिजोर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल:-
- उ0नि0 जयवीर सिंह
- का0 गजेश
- का0 सतीश
- चालक कृष्णपाल सिंह