Saturday, June 10News

महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर से खुलेगें सभी मंदिर

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कारण काफी समय से सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर रखा था। अब कोविड केस के घटते मामलों को देखते हुए,  धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। राज्य सराकर ने नवरात्र के शुरुआत से राज्य में सभी मंदिरों को खुलना का प्लान बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय से यह जानकारी जारी की गई है। वहीं बीजेपी काफी समय से धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए आंदोलन कर रही थी। जिसके बाद अब राज्य सरकार ने मंदिरो को खुलने का फैसला ले लिया है। मंदिरों के साथ महाराष्ट्र में स्कूलों को खोलने की भी अनुमति दे दी गई है।  आदेश के अनुसार स्कूलो मे बच्चो की उपस्थिति जरूरी नहीं है। सभी बच्चों को स्कूल आने के लिए माँ- बाप की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में दिन में चलने वाले सभी स्कूलों को 4 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दे दी है। सारे स्कूल प्रतिबंधों के साथ खुले जाएंगे और स्कलों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में 5वीं से 12वीं कक्षा तक और शहरी क्षेत्र में 8वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूलो को खोलने की अनुमति मिल गई है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल स्कूल बंद कर दिए गए थे। कोविड 19 के कारण सभी बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial