बिहार में एक बार फिर खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां थाने में मौजूद एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की घटना हुई वो भी थाना परिसर में ही। खास बात ये है कि इस घटना को किसी मनचले या मुजरिम ने नहीं बल्कि थाने के ही मुंशी के द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाली ये घटना बिहार के खगड़िया जिले की है। जहां महेशखूंट थाने में ड्यूटी पर तैनात मुंशी की नियत ऐसी बिगड़ी कि वो सीधे लेडी कांस्टेबल के कमरे में जा घुसा।

उसने जबरन लेडी कांस्टेबल से छेड़छाड़ की। जिसका उसने विरोध किया। इस बीच हो हल्ला मच गया और हंगामा सुनकर सभी लोग आ गए। हल्ला सुनकर मुंशी वहां से भाग गया। इस घटना के बाद थाने में घंटों महिला सिपाही ने हंगामा किया। इस घटना की शिकायत महिला सिपाही के द्वारा किए जाने के बाद मुंशी अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है साथ ही एसपी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
लेकिन इस घटना के बाद से लोगों के मन में लगातार सवाल उठ रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा जिन पुलिसवालों पर हैं वही महिला सिपाही खुद थाने में असुरक्षित हैं तो फिर सिविल सोसायटी की महिलाओ को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।