Friday, May 26News

भाजपा की महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने महिला कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

रिपोर्ट/अंशुल कुमार ।

जनपद एटा। आज जनपद एटा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 71 कोरोना योद्धा के रूप में महिलाओं का सम्मान आयोजित एवम् महिला मोर्चा की नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की परिचायतमक बैठक का आयोजन माया पैलेस की सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती दीक्षा माहेश्वरी का आगमन हुआ।

बैठक में श्रीमती सीमा चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवम् जिला प्रभारी एटा भी उपस्थित रही। बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा श्री संदीप जैन जी , श्री भूपेन्द्र सिंह जी चैयरमैन कॉपरेटिव बैंक एटा , श्रीमती ममता गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा एटा प्रमुख तौर से उपस्तिथि रहे। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका एवम् संचालन श्रीमती प्रज्ञा सिंह सह कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial