
नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस से लेकर कई मशहूर हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि रवीना टंडन बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा 90 के दशक की फेम एक्ट्रेस में से एक रही है। उनकी कई फिल्में दर्शकों को आकर्षित करती हैं, जो काफी हिट भी हुई है।
रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही रवीना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। रवीना टंडन की पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ है। इस फिल्म के को-स्टार सलमान खान थे। यह फिल्म 1991 में बनी थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने दिलवाले, मोहरा, अंदाज अपना-अपना, लाडला और दूल्हे राजा जैसी कई फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया। रवीना टंडन के कुछ गानें ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’, ‘किसी डिस्को में जाए’ जैसे गानों में अपना जलवा बिखेरा है। जिनको सुनकर आज भी लोग थिरकने लगते है।