
नई दिल्ली। विज्ञान भवन में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया। विजेताओं को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने स्वर्ण कमल व रजत कमल, शॉल और इनाम की राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के महान अभिनेता रजनीकांत को आज 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा अप्रैल मैं तत्कालीन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने संवाददाता सम्मेलन में की थी।
रजनीकांत को मिला ‘पुरस्कार और सम्मान’
सन् 2000 में उन्हें भारत सरकार का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके बाद उन्हें सन् 2011 में तमिलनाडु सरकार की ओर से एमजीआर शिवाजी अवार्ड से नवाजा गया। सन् 2016 में उन्हें भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण दिया गया। इसके बाद उन्हें भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से आईएसआई की गोल्डन जुबली का आइकन पुरस्कार दिया गया।