
लखनऊ। लखनऊ पुस्तक मेला मे उप्र के उप मुख्य मंत्री डा दिनेश शर्मा जी को पुस्तक भारतनामा भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। डा शर्मा ने कहा कि आज के हाईटेक युग मे पुस्तकों का महत्व कम नही अपने देश के नाम भारत कैसे पढा। इस विषय मे शोधपूर्ण जानकारी इस पुस्तक मे समाहित की गई है। नेट से जानकारी हासिल करने तथा पुस्तक पढने मे बहुत अंतर है पुस्तके शोध पत्र के रूप और भी उपयोगी तथा प्रमाणिक जानकारी का माध्यम होती है। ऐसे मेले मे आप जानकारियों के महासागर मे होते है और अपने रुचिपूर्ण विषयों के अध्यन के लिए बहुत उपयोगी होते है।