
यूपी। यूपी के बहराइच से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार की रात अज्ञात हत्यारों ने दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। हर कोई घटना को लेकर आक्रोशित है।
बता दें कि मृतकों में 10 वर्ष की लड़की और 8 वर्ष का लड़का है। मृतक बच्चों की पहचान अभी तक नही हो पायी है। मौके पर आलाअधिकारी और पुलिस बल मौजूद पहुंचे। इसके बाद शव को कब्जे में जांच पड़ताल लेकर शुरू कर दी है। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि जब तक शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक हत्या की वजह बता पाना संभव नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।