
सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालो के लिए आज का दिन बेहद खास है। सिद्धू मूसेवाला अगर जिंदा होते तो आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे होते। लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। 29 मई वो काला दिन जिसे चाह कर भी सिद्धू के परिवार वाले और फैंस भूला नहीं पाएंगे। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। यह घटना पंजाब के मनसा के जवाहर के गांव के पास की है। वह अपनी गाड़ी में दोस्तों के साथ थे, जब उनपर हमला हुआ। सिद्धू मूसेवाला ने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे माता-पिता दोनों को अकेला छोड़ गए हैं।
पंजाब के यंग, स्मार्ट और टैलेंटेड सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स उनका सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं। यहीं पर वह पल-पल की अपडेट दे रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला ने अबतक जितने भी गाने गाए हैं, सभी पॉपुलर हुए हैं। छोटी सी उम्र में करियर में वह ऊंचाइयां छू रहे थे। बर्थ एनिवर्सरी को स्पेशल बनाने के लिए सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने एक अनदेखे मोमेंट्स का वीडियो बनाकर शेयर किया है।