
नई दिल्ली। महंगाई आम आदमी का पीछा ही नहीं छोड़ रही है। आम आदमी के जेब पर एक बार फिर से झटका लगा है। दरअसल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ गए हैं। नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर एलपीजी वाले सिलेंडरों की कीमत में बुधवार यानी 6 अक्टूबर से बढ़ोत्तरी की गई है। बताया जा रहा है कि नॉन सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर पर 15 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है जिसमें दिल्ली में उसकी कीमत 899 हो गई है। वहीं 5 किलो वाला सिलेंडर 502 रूपए में मिलेगा। दिल्ली औऱ मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो गई है।
बता दें कि इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। इसमें पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपये की भारी बढ़त की थी। इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि पर खाना महंगा होने की आशंका बढ़ गई थी। लेकिन इसके बाद एक फिर एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोत्तरी हुई है।