नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का सोमवार दोपहर बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित राजघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इसके लिए उनका पार्थिव देह अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली होते हुए नरौरा के बंशी घाट के लिए निकला। आर्मी के ट्रक में पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर रखा गया था। इस अंतिम यात्रा में 2 हजार से ज्यादा गाड़ियां शामिल हुई जिसमें 7 किलोमीटर तक गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था।

इस भावुक पलों में गृह मंत्री शाह, शिवराज सिंह चौहान ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इससे पहले आपको बता दें कि, अतरौली से पूर्व सीएम की अंतिम यात्रा नरौरा गंगा घाट के लिए निकली जब सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे।
इस भावुक अवसर पर अतरौली स्थित PWD गेस्ट हाउस में गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रहलाद पटेल, BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी साथ ही हजारों की संख्या में अलीगढ़ के लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह ने कहा बाबू जी ने पूरा जीवन गरीब और पिछड़ों के लिए लगा दिया- उन्होंने कहा कि ‘आज मैं यहां कल्याण सिंह जी के अंतिम दर्शन के लिए आया हूं। उनका जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भाजपा ने एक दिग्गज नेता खोया है। देशभर में दबे, कुचले, पिछड़ों ने अपना एक अच्छा नेता गंवाया है। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह बाबू बड़े नेता रहे। आंदोलन के लिए उन्होंने सत्ता त्याग करने के लिए तनिक भी नहीं सोचा। जब राम मंदिर का शिलान्यास हुआ। अमित शाह ने यह भी कहा कि, उसी दिन मेरी बाबू जी से बात हुई थी। बड़े हर्ष और संतोष के साथ बताते थे कि मेरा सपना पूरा हुआ। उनका पूरा जीवन उत्तर प्रदेश के गरीब, पिछड़ों के लिए समर्पित रहा।’
आपको बता दें कि, अंतिम सफर में एक हजार से ज्यादा गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। अतरौली में करीब दो घंटे तक शव दर्शन के लिए रखा गया। अंतिम सफर में एक हजार से ज्यादा गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर नरौरा के गंगा घाट पर पहुंचाायागया। जहां शाम 3 बजे उनका अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। पूर्व सीएम को आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ में जुुटे लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अतरौली के गेस्ट हाउस में भी लगातार लोग श्रद्धांजलि पूर्व सीएम कल्याण सिंह बाबू श्रद्धांजलि दे रहे थे।
उत्तर प्रदेश वासियों के दिलों पर राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू की अंतरिम शव यात्रा में हुआ काफिला और भारी संख्या में जुटे लोग