
मुबंई। बीते दिन देशभऱ में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई लोगों के घर गणपति बप्पा विराजमान हुए। इसके साथ ही कई सेलेब्स ने भी गणपति बप्पा को अपने घर विराजमान किया। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर भी राज कुंद्रा के बिना विराजे गणपति बप्पा। बता दें कि राज कुंद्रा और उनका परिवार गणपति उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाते थे। लेकिन इस बार उनके परिवार को राज कुंद्रा के बिना ही गणपति उत्सव मनाना पड़ रहा है।
इस बीच शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर कर पोस्ट किया। उस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, वीडियो में शिल्पा का दर्द भरा पोस्ट है। सोशल मीडिया यूजर्स शिल्पा के इस पोस्ट को उनके पति राज कुंद्रा के साथ जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में शिल्पा अपने बेटे वियान की हाथ पकड़कर आरती करवाते हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’हर साल की तरह, इस साल भी हमारे गन्नू राजा साथ हैं, तो हर संकट की मात है।