
नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई के बीच सबसे लंबा एक्सप्रेस वे जल्द बनकर तैयार होने वाला है। यह देश के दोनों महानगरों के बीच की दूरियों को कम करने जा रहा है। यानी दिल्ली और मुंबई के बीच सफर का वक्त अब आधा हो जाएगा। अब इसके फायदों को जरा सोच कर देखिए वक्त आधा यानी ईंधन आधा खर्चा आधा ट्रांसपोर्टेशन चार्ज आधा लेकिन सुविधा और खुशी दोगुनी हो जाएगी।
बता दें कि मात्र 12 घंटो में पुरा होगा दिल्ली से मुंबई का सफर। सुबह 6:00 बजे दिल्ली से चलें और शाम को 6:00 बजे मुंबई पहुंचे. सुनने में बेशक यह किसी सपने की तरह हो लेकिन यकीन मानिए जल्द ही यह हकीकत में होने जा रहा है। देश का सबसे लंबा 1350 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। 3092 करोड़ की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास वैसे तो 8 मार्च 2019 को ही हो गया था लेकिन उस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है।जिन राज्यों से यह होकर गुजरेगी उसमें हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है। इस एक्सप्रेस-वे को बहुत ही बेहतरीन तरीके से और नई तकनीक के साथ बनाया जा रहा है। वहीं इस एक्सप्रेस-वे को इस तरह बनाया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में अगर इसके दायरे को बढ़ाया जाए तो 12 लेन तक का किया जा सके। फिलहाल इसे आठ लेन का बनाया जा रहा है।
देश में हाल के दिनों में कहीं एक्सप्रेस वे या तो बन चुके हैं या बनाए जा रहे हैं यहां गौर करने वाली बात यह है कि सरकार अब सिर्फ सड़के नहीं बनवा रही बल्कि इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि देश की रफ्तार को पंख लगाने वाले यह हाईवे पर्यावरण की सेहत कैसे सुधार सकते हैं आने वाले दिनों में, कुछ सालों में देश में कई ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे भी उसी योजना का एक हिस्सा है।