
नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में आए तूफान ‘इडा’ ने भीषण तबाही मचाई है। तूफान के प्रभाव से न्यूयॉर्क शहर में जबर्दस्त बारिश हुई और क्षेत्र में बाढ़ में 44 लोगों की मौत हो गई। साथ ही बाढ़ के पानी में कई वाहन डूब गए और लोगों के घरों में पानी भी भरा। बुधवार रात न्यूयॉर्क शहर और सीमा के बाकी हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ के बीच बेसमेंट में फंस जाने से कुल 9 लोगों की मौत हो गई।
अमेरिका के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में हर्रिकेन आइडा और चलते भारी बारिश हुई। कई हिस्सों में टॉर्नेडो के कारण घातक बारिश से जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। न्यूयॉर्क में सबवे सर्विस भारी बाढ़ के कारण बंद हो गई और नीवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट सस्पेंड हो गईं। सभी रेल सेवाएं बंद कर दी। न्यूयॉर्क के मेयर ने NY1 के जरिए लोगों से कहा कि सड़कों पर न रहें और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।
सब-वे स्टेशनों और पटरियों पर बाढ़ का इतना पानी आ गया कि मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने सभी सेवाओं को कुछ समय के लिए रोक दिया। अन्य शहर और उसके आस-पास सड़कों पर वाहन अपनी खिड़कियों तक डूबे हुए हैं और सड़कों पर कचरा बह रहा है। अमेरिका तूफान ‘इडा’ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।