49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने भारत को पहला पदक जीता

नई दिल्ली। वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने भारत को पहला पदक दिला दिया है। मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। क्लीन एंड जर्क की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मीराबाई चानू ने अपने पहले ही अटेम्प्ट में 110 किलो का वजन बिना किसी मुश्किल के उठाया। और मेडल जीता।

हॉकी में न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात
दूसरी तरफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी ओलंपिक अभियान का शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को अपने पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दे दी। टीम इंडिया की जीत के हीरो हरमन प्रीत सिंह रहे। जिन्होंने सबसे ज्यादा दो गोल किए, और एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। और उसी के साथ भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जीत की शुरुआत कर दी है