बिग बॉस सीजन 14 फेम निक्की तंबोली को डेट कर रहे टोनी कक्कड़
मुंबई। निक्की तंबोली जल्द ही सिंगर नेहा कक्कड़ की भाभी बन सकती हैं। रिर्पोट के अनुसार, निक्की तंबोली और टोनी कक्कड़ अब कपल हैं और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों को हाल ही में एक दूसरे के साथ समय बिताते स्पॉट किया गया था।
इंडियन सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में रोहनप्रित सिंह के साथ शादी रचाई थी। उनकी शादी अबतक सुर्खियों में है। इसी बीच एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ बिग बॉस सीजन 14 फेम निक्की तंबोली को डेट कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक्की और टोनी अब कपल हैं और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी पुख्ता जानकारी हासिल नहीं की जा सकी है। बिग बॉस सीजन 14 में निक्की तंबोली ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। शो से निकलने के बाद उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था।
टोनी से काफी इम्प्रेस्ड हैं निक्की
निक्की तंबोली टोनी कक्कड़ से काफी इम्प्रेस्ड हैं। उन्होंने हाल ही में टोनी की एक तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘इतना क्यूट क्यों हो?’ टोनी और निक्की की इन बातों से ऐसा लगता है कि दोनों एक दूसरे के और करीब आना चाहते हैं और एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। निक्की टोनी कक्कड़ के गानों पर भी जमकर झूमती हुई नजर आती हैं। सूत्रों के मुताबिक, टोनी और निक्की एक दूसरे के साथ वक्त भी बीता रहे हैं।
कपल जल्द कर सकता है रिश्ते का खुलासा
टोनी और निक्की का चुपके-चुपके मिलना कुछ अलग खानी बयां कर रही है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह कपल जल्द ही अपने रिश्ते के बारे में खुलासा कर सकते हैं। बता दें कि टोनी कक्कड़ और निक्की तंबोली का अबतक का सफर बहुत शानदार रहा है। टोनी ने जहां एक से बढ़कर एक हिट गाने रिलीज किए हैं, तो वहीं निक्की तंबोली भी एक्टिंग की दुनिया में एक अलग पहचान बना रही हैं।