Saturday, June 10News

नोरा, टेरेंस और मलाइका ने लगाया डांस का तड़का

मुंबई। इंडिया बेस्ट डांसर के मंच पर जितना हुनर कंटेस्टेंट ने दिखाया नोरा फतेही ने उतना ही जबरदस्त डांस का तड़का लगाया। कुछ समय के लिए नोरा इस शो की गेस्ट जज बनी थीं लेकिन कंटेस्टेंट से लेकर दूसरे जजों के दिलों में उन्होंने ऐसी खास जगह बनाई कि शो में न होने के बाद भी उनके और उनके डांस की चर्चा जरुर होता थी। वहीं जो सबसे खास बात थी वो भी जब नोरा, टेरेंस लुइस और मलाइका अरोड़ा स्टेज पर आए तब हुई। तीनों ने अपने डांस से आग लगा दी।  

नोरा, टेरेंस और मलाइका एक टीम में

टेरेंस लुइस ने नोरा या केवल मलाइका ही नहीं बल्कि दोनों के साथ ही जबरदस्त डांस किया था। और इनकी दिलकश अदाएं देख हर कोई दंग रह गया था। दरअसल, सेट पर मस्ती धमाल चलता ही रहता है और मस्ती मस्ती में ही नोरा, टेरेंस और मलाइका एक टीम में आ गए और स्टेज पर तीनों ने आग लगा दी। वहीं इसके बाद बारी आई जज गीता कपूर की। जिन्होंने कंटेस्टेंट के साथ डांस किया।

नोरा और मलाइका में हैं कई समानताएं

नोरा और मलाइका में कई समानताएं हैं। दोनों ने बतौर डांसर अपना करियर बॉलीवुड में शुरु किया था। और खासतौर से अपने बेहतरीन डांन्सिंग के लिए ये जानी जाती हैं। दोनों को रियलिटी शो जज करने का मौका मिला है। वहीं मलाइका कई बार कम समय के लिए ही सही लेकिन स्क्रीन पर एक्टिंग करती दिखाई देती हैं। नोरा की बात करें तो खुद को डांसर के तौर पर स्थापित करने के बाद अब वो एक्टिंग में भी हाथ आजमाने जा रही हैं। जल्द ही वो भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial