
नई दिल्ली। देश भर के अलग अलग हिस्सो में लोग पीएम मोदी का जन्मदिन धूम धाम से मना रहे है। पीएम मोदी के 71 वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी सेवा से समर्पण अभियान चलाने जा रही है वही अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महादंगल का आयोजन करवा रही है। इस दंगल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021 नाम दिया गया है। खेल जगत के इतिहास में अमेठी में यह सबसे बड़ा आयोजन है। भोपाल में पीएम के जन्मदिन पर 71 फीट का केक काटा गया। यह केक कोरोना वैक्सीन इन के आकार का था। आज एमपी में वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुख्य विपक्षी दल यूथ कांग्रेस इसे बेरोजगारी दिवस के तौर पर मना रही है। ट्विटर पर ट्रेंड करने की तो जैसे रेस की चल पड़ी है। कभी हैप्पी बर्थडे मोदी जी तो कभी राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है नेशनल अनइंप्लॉयमेंट डे,मोदी जी रोजगार दो और अखंड पनौती दिवस , जैसे # टि्वटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी को न्यूजपोर्ट की ओऱ से 71 वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।