
नई दिल्ली। भारत और चीन से बीच पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद को लेकर दोनों देश के सैन्य अधिकारियों के बीच 12वें दौर की अहम बैठक हो रही है। करीब डेढ़ साल से भारत-चीन के बीच LAC पर सीमा विवाद को लेकर संघर्ष जारी है। पिछले वर्ष जून में भारत और चीनी सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे और चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे. हालांकि, चीन ने टकराव में मारे गए सैनिकों की वास्तविक संख्या की जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद से अलग-अलग सीमा क्षेत्रों में भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है। इस बैठक से पहले भी सैन्य अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसके बाद सेनाओं को कुछ इलाकों से पीछे हटाए जाने पर सहमति बनी थी। किन्तु अब भी डेपसांग प्लेंस, गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स में गतिरोध बरकरार है। इसी मुद्दे पर शनिवार को भी 12वें दौर की बैठक का आयोजन किया गया।
एलएसी विवाद को खत्म करने के लिए चीन ने 26 जुलाई को बातचीत करने का सुझाव दिया था, जिसे भारत ने कारगिल विजय दिवस के चलते खारिज कर दिया था।