Wednesday, June 7News

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है फौजी का ये वीडियो

नई दिल्ली।एक फौजी हमेशा अपना कर्तव्य निभाता है। चाहे वो सरहद पर हो या फिर वो कहीं पर हो मगर देश के लिए उसका प्यार और जज्बा कभी कम नहीं होता। देश के अंदर किसी भी तरह की समस्या जब आती है तो यही फौजी देवदूत बन जाते हैं। ये जवान भारत की सीमाओं पर दिन-रात पहरा देते है। इन्हीं के कारण आज हम चैन की सांस लेकर सो पाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे फौजी कतार में खड़े है और आरती कर रहे है। एक के हाथ में अगरबती है और बाकी सभी फौजी ताली बजाते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो हर किसी का मन लुभा रहा है। और लुभाए भी क्यू नही यह दृश्य भारतीय एकता का प्रतीक हैं। यहा सभी लोग जात-पात का भेदभाव भूल कर एक साथ आरती कर रहे है। यह वीडिओ कहा का है इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial