Friday, May 26News

कार्गो जहाज के फंसने से लाल सागर और भूमध्य सागर में ट्रैफिक जाम

कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की डिलीवरी में देर, कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल

इस्माइलिया (मिस्र)। दिल्ली से 4300 किलोमीटर दूर मिस्र की स्वेज नहर में तीन दिन से एक विशालकाय शिप फंसा हुआ है। कार्गो जहाज के फंसने से लाल सागर और भूमध्य सागर में ट्रैफिक जाम लग गया है। कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की डिलीवरी में देरी हो रही है। ट्रैफिक जाम में कम से कम 10 क्रूड ट्रैकर फंसे हैं। जिनमें 13 मिलियन बैरल कच्चा तेल लदा है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया

कार्गो फंसने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। स्वेज नजर में हर दिन 50 जहाज व्यापार की आवाजाही करते हैं। दुनिया का 12 फीसदी व्यापार स्वेज नहर से होकर गुजरता है। काफी मशक्कत के बाद भी जहाज फंसा हुआ है और बताया जा रहा है कि इसको निकलने में 2 से 3 दिन और लग सकते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए अगर कोई दूसरा रुट पकड़ा भी जाता है तो फिर मिडिल ईस्ट-यूरोप की यात्रा में 15 दिन की और देरी हो जाएगी और इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। इस कंटेनर को दुनिया के सबसे विशाल मालवाहक कंटेनर जहाज में से एक माना जाता है।

संकीर्ण मानव निर्मित जलमार्ग में फंसा जहाज

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण पहले से प्रभावित वैश्विक नौवहन प्रणाली के लिए यह एक और बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। ‘एमवी एवर गीवन’ पनामा-ध्वजयुक्त कंटेनर जहाज जो एशिया और यूरोप के बीच चलता है। मंगलवार को एक संकीर्ण मानव निर्मित जलमार्ग में फंस गया, जो महाद्वीपीय अफ्रीका को सिनाई प्रायद्वीप से विभाजित करता है। जहाज के इस तरह फंसने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। ‘एवरग्रीन मरीन कोर’ ने हालांकि एक बयान में बताया कि तेज हवाओं के कारण ऐसा हुआ, लेकिन उसका एक भी कंटेनर डूबा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial