
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर आज वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत हुआ। वॉशिंगटन मे रह रहे भारतीय नागरिकों ने पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत किया। लोगों के स्वागत से खुश पीएम मोदी ने ट्वीट करके उनका आभार जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, जिस गर्मजोशी के साथ वॉशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय ने मेरा स्वागत किया उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। हमारे प्रवासी हमारी ताकत हैं। यह प्रशंसनीय है कि भारतीय डायस्पोरा ने दुनियाभर में खुद को प्रतिष्ठित किया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। पीएम मोदी जब वॉशिंगटनडीसी पहुंचे तो यहां ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पीएम का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए थे। पीएम मोदी के यहां पहुंचने के बाद लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे और उनके हाथ में तिरंगा झंडा था। कोरोना महामारी के बाद पीएम मोदी का यह पहला विदेश दौरा है।