
मुंबई। मुंबई में एक और निर्भया कांड से लोगों में आक्रोश का माहौल है। मामला मुंबई के साकीनाका इलाके का है। जहां 32 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया। उसके बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर दरिंदगी की। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी चालाकी से महिला को ऑटो में डालकर वहां से फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में राजावाड़ी हॉस्पिटल घाटकोपर पहुंचाया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
वहीं इस घटना पर मुबंई के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुख जताया है। कहा – पीड़िता को मिलेगा न्याय। इसके साथ ही सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर घटना की पूरी जानकारी ले ली है। उन्होंने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा और पीड़िता को न्याय मिलेगा। सीएम ठाकरे ने पुलिस कमिश्नर से जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।