
ग्रेनो। देशभर में वन्य प्राणी सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वन्य प्राणियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से ओखला बर्ड सेंचुरी स्कूली बच्चों को जानकारी दे रही है। राष्ट्रीय महत्व के आयोजन वन्यजीव सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक वर्ग में चित्रकला, निबंध, संभाषण, वन्यजीवों पर आधारित प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं होगी।
वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है। नोएडा के ओखला बर्थ सेंचुरी पार्क में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम मे अलग-अलग स्कूलो के बच्चों को जागरूक करने के लिए ओखला बर्ड सेंचुरी आ रहे है। जहां बच्चों को वन्यजीवों के रहन- सहन, खानपान के बारे में जानकारियां दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
वहीं इस कार्यक्रम में चित्रकला और डिबेट कंपटीशन का भी आयोजन किया गया हैं। जिसमें बच्चोे ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह है। 1 से 6 अक्टूबर तक प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
वन विभाग के इस पहल से जहां छात्रों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी मिल रही है। वही वे इन जीवो के संरक्षण के बारे में जागरूक भी हो रहे है।