नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद वहां शरियत कानून के मुताबिक महिला के अधिकार तय कर दिए गए हैं। लेकिन अब अफगानिस्तान में महिलाएं तालिबान के खिलाफ अवाज उठाने लगी हैं। में काबुल में महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए मार्च निकाला है. महिलाओं का कहना है उन्हें समानता का अधिकार चाहिए. दरअसल गुरुवार को लगभग 50 महिला प्रदर्शनकारियों के समूह ने अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर हेरात की सड़कों पर तख्तियां लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया था ।

महिलाओं का कहना है कि शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा प्राप्त करना हमारा अधिकार है. तालिबान के सत्ता में पहले कार्यकाल के दौरान महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा, रोजगार और समानता से वंचित रखा था। तालिबान के राज में महिलाओं का स्कूल जाना अभी मुश्किल लग रहा है. हालांकि सार्वजनिक मंचों पर तालिबान के अधिकारिक बयान में कहा जा रहा है कि स्कूलों में महिलाएं पढ़ सकेंगी।
महिला अधिकारों को लेकर किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं शामिल हैं. महिलाओं की मांग है कि उन्हें वैसे ही अधिकार दिए जाएं, जैसे तालिबान के सत्ता संभालने से पहले मिले हुए थे।