![](http://newjport.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-05-at-20.04.02-1024x723.jpeg)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11.00 बजे चंद्रगिरी तीर्थ पर विराजमान आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के दर्शन करने हेतु पहुचे। वे यहां लगभग 30 मिनट उन्होने गुरुदेव से चर्चा की उनका मार्गदर्शन लिया।
मोदी दूसरी बार गुरुदेव के दर्शन हेतु आए है, इससे पूर्व वर्ष 2016 मे आए थे, तब भी काफी समय तक उन्होंने उनसे मार्गदर्शन लिया था। जब मोदी दर्शन करने पहुचे तो क्षेत्र कमेटी ने उनका स्वागत किया, प्रतिभामंडल की बालिकाओं ने भी अतिथिदेवो भवो को सार्थक करते हुए उनका स्वागत किया।
मोदी ने एक आमसभा मे अपना अनुभव सांझा करते हुए आचार्य श्री विद्यासागर के लिए कहा की आज मुझे परम पूज्य विद्यासागर महाराज के चरणों मे बैठने का मोका मुझे मिला। उनके आशीर्वाद उनके विचारो को सुनकर के मन बहुत प्रभावित हो गया।
![](http://newjport.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-05-at-20.04.03-1024x990.jpeg)
यु ही नहीं आचार्य गुरुवर विश्व वंदनीय कहे जाते है उनकी साधना उनका संयम सचमुच है जिसका उदाहरण आज साक्षात् दिखा देश का प्रधान सेवक जिसके आगे सम्पूर्ण विश्व आज नतमस्तक है वो आज स्वयम आज गुरु चरणों मे नतमस्तक दिखाई दिया अहिंसा सत्य साधना संयम का ही प्रत्यक्ष उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
अपने ‘एक्स’ हैंडल पर प्रधानमंत्री ने लिखा, ”छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं।”