
50 लाख रूपए में रेप का मुकदमा वापस लेने को तैयार लड़की
सरकार हमेशा से ही महिलाओ की सुरक्षा के लिए कई कड़े कानून बनाती आई है। लेकिन बावजूद इसके कुछ महिलाएं किसी का जीवन बर्बाद करने से भी पीछे नहीं हटती.. ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम से सामने आया है। जहां बालात्कार का मुकदमा वापस लेने के लिए एक लड़की और उसकी मां ने एक यूवक से 50 लाख रुपयों की मांग की। जिसके बाद दोनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जिस लड़के पर रेप का आरोप लगा है उसके भाई ने पहले ही सेक्टर 51 के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी। इस शिकायत में उसने लड़की की ओर से उसके भाई के उपर रेप का झूठा आरोप लगाने और वसूली के मामले का खुलासा किया हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरअसल, लड़की अपनी मां और अन्य साथियों के साथ मिलकर मामला वापस लेने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। जब लड़के ने इतनी बड़ी रकम देने में खुद को असमर्थ बताया तो आरोपियों ने किश्तों में 30 लाख रुपये मे...