newjport.com

पिता की CM योगी से गुहार आरोपी के घर पर चले बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) जिले में हुए निक्की मर्डर केस के बारे में जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप उठा। दरअसल, निक्की के पति विपिन भाटी पर पत्नी (निक्की) को जिंदा जलाने का आरोप है। वहीं, आरोपी विपिन ने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए पत्नी द्वारा सुसाइड करने की बात कही है। हालांकि, आरोपी विपिन पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है लेकिन, निक्की के पिता ने इस एनकाउंटर को लेकर एक बड़ी बात कही है।

बता दें कि रूपबास गांव के भिखारी सिंह ने अपनी बेटी कंचन और निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के दो सगे भाई रोहित और विपिन से की थी। आरोप है कि बीते गुरुवार को सिरसा गांव के विपिन ने दहेज में 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी निक्की को जिंदा जला दिया था। हत्या के बाद आरोपी पति और उसके परिजन घर से फरार हो गए थे। इसके बाद कासना पुलिस ने रात में विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन भाटी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की तो ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अस्पताल में घायल बेटे विपिन को बुर्का पहनकर देखने पहुंची मां दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारोपी के पैर में गोली लगने से पीड़ित के मायके वाले संतुष्ट नहीं हैं। मृतका के पिता भिखारी सिंह का कहना है कि उसके पैर में नहीं, बल्कि सीने में गोली लगनी चाहिए थी। तभी कलेजे को ठंडक मिलती। उन्होंने फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

पीड़ित पिता ने सीएम योगी से हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की भी मांग की। पीड़ित मायके वालों का कहना है कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए ताकि निक्की के साथ बर्बरता करने वाले दरिंदों को जल्द सजा मिल सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *