newjport.com

Aman Gupta

Haryana Chunav 2024 Voting Live: हरियाणा में जमकर वोट डाल रहे लोग, सुबह 11 बजे तक 22.70% हुई वोटिंग
Haryana Vidhan Sabha Election Live Voting: हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थी। राज्य में विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, हरियाणा में 20 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Haryana Vidhan Sabha Election Polling Live: हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे है। इस बार हरियाणा में दिलचस्प मुकाबला है। सत्ताधारी दल भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस लंबे समय बाद राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद में है। आप, इनेलो-बसपा और जजपा-आसपा के उम्मीदवारों की भी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सुबह 11 बजे तक सभी 90 सीटों पर 22.70% मतदान दर्ज किया गया है।
[1:41 pm, 5/10/2024] Aman:

Haryana Elections Live: हरियाणा में 11 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आंकड़े
हरियाणा में 11 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आंकड़े

(आंकड़े फीसदी में )

पंचकूला में – 15.9
अम्बाला – 19.8
यमुनानगर – 23.1
कुरुक्षेत्र – 22.0
कैथल – 22.7
करनाल – 15.6
पानीपत – 20.3
सोनीपत – 17.9
जींद – 21.6
फतेहाबाद – 21.7
सिरसा – 17.5
हिसार – 18.5
भिवानी – 20.9
चरखी दादरी – 19.6
रोहतक – 15.2
झज्जर – 14.4
महेन्दरगढ़ – 17.1
रेवाड़ी – 14.7
गुरुग्राम – 16.4
मेवात – 19.6
पलवल – 16.2
फरीदाबाद – 13.6

बीजेपी पर निशाना साधते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘किसान ,जवान और पहलवान को सड़कों पर घसीटा गया, भाजपा ने लूट और लाठी की सरकार चलाई. बीजेपी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाएगी. हरियाणा में कांग्रेस 70 सीटों पर बढ़त ले रही है. प्रदेश का ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं. भाजपा के हाथ किसान और मजदूर के खून से सने हुए हैं.’ भाजपा के बिना खर्ची और पर्ची नौकरी देने के बयान पर सुरजेवाला ने कहा, ‘अगर भ्रष्टाचार नहीं था तो फिर कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर से करोड़ों रुपयों से भरी पांच अटैचियां कहां से आईं. प्रदेश में 47 पर्चे लीक हुए.’

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *