newjport.com

*

भौतिक चिकित्सक रत्न सम्मान से सम्मानित हुए भ्रमरपुर के डॉ. सत्यम भास्कर*

राजघाट, दिल्ली। भौतिक चिकित्सा के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में भ्रमरपुर, भागलपुर (बिहार) के लाल डॉ. सत्यम भास्कर को भौतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए “फिजियो रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि भूतपूर्व मेयर विपिन बिहारी सिंह, पीसीआई के चेयरमैन डॉ. वी. के. खोखर, डिप्टी चेयरमैन डॉ. प्रवीण खरवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर रवि तथा महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, सिक्किम के चांसलर डॉ. पवन सैनी द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. सत्यम भास्कर न केवल एक कुशल भौतिक चिकित्सक हैं, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी हैं। उन्हें अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

शिक्षा की बात करें तो उन्होंने उच्च विद्यालय, जमुई से दसवीं, के. के. एम. कॉलेज, जमुई से बारहवीं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक चिकित्सा की पढ़ाई पूरी की है।

आपको बता दें कि डॉ. सत्यम भास्कर पिछले कई वर्षों से भौतिक चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने मरीजों के उपचार के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में अनेक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।

डॉ. भास्कर की इस उपलब्धि से उनके क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया है।

 

 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *