Skip to main content

newjport.com

महंत सुरेंद्रनाथ ने महंत परिसर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी


अनंत श्री विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ के साथ आद्या शक्ति माँ कालका के दर्शन किए। इस पावन अवसर पर शंकराचार्य जी ने माँ कालका की पूजा-अर्चना कर भक्तों के कल्याण की कामना की।
मंदिर दर्शन के बाद, महंत सुरेंद्रनाथ ने महंत परिसर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का भव्य स्वागत किया। शंकराचार्य जी की पादुका का पूजन विधिवत किया गया और उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर महंत सुरेंद्रनाथ और मंदिर के अन्य पदाधिकारियों ने शंकराचार्य जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजन और सम्मान कार्यक्रम के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने शंकराचार्य जी से आशीर्वाद लिया और उनके साथ धर्म, आध्यात्म और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *