Skip to main content

newjport.com

मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया।

इंडिगो की मुंबई से कोलकाता उड़ान में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने सहयात्री को थप्पड़ मार दिया। यह घटना उड़ान संख्या 6ई138 में हुई। लैंडिंग के बाद आरोपित को कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षा टीम के हवाले कर दिया गया।

आरोपित को एयरलाइन द्वारा अनुशासनहीन घोषित किया गया है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि घटना कब हुई। क्या जब विमान टेकऑफ की तैयारी कर रहा था या उड़ान के दौरान। इसे लेकर इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।सहयात्री द्वारा थप्पड़ मारने का कारण भी ज्ञात नहीं हो सका है। इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक शख्स अपनी सीट पर बैठा हुआ है और अचानक एक अन्य यात्री को थप्पड़ मारता है। चोट लगने के कारण वह रोने लगता है। उसे वहां से हटा दिया जाता है।

एक केबिन क्रू सदस्य को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसा मत करो। एक अन्य यात्री यह पूछता सुनाई दे रहा है कि उसने थप्पड़ क्यों मारा और उसे किसी को मारने का कोई अधिकार नहीं है।

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *