
काटा लगा गाने से मशहूर हुई एक्टर शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 11 बजे के आसपास तबियत बिगड़ी। सिने में हो रहे दर्द के चलते उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहा शेफाली को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया गया।
फिलहाल शेफाली जरीवाला का शव मुंबई के कपूर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।