newjport.com

नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष चुने गए! उसके बाद जब नंद किशोर यादव चेयर की ओर जाने लगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपनी कुर्सी से उठे और आगे बढ़कर उनका स्वागत किया और दोनों उन्हें आसन तक छोड़कर आए! इस दौरान तेजस्वी ने नंद किशोर के पांव छूकर आशीर्वाद लिया! 

आप सदन को बेहतर तरीके से चलाएंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुन लिए गए हैं! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के नेता और तेजस्वी यादव नेता विरोधी दल चुने गए! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपको बहुत अनुभव है! कई बार मंत्री रह चुके हैं! आप सदन को बेहतर तरीके से चलाएंगे!

तेजस्वी ने नंद किशोर से कही यह बात

तेजस्वी यादव ने भी नंद किशोर यादव को स्पीकर चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि आपके लिए सदन के सभी सदस्य बराबर हैं! हमें पूरा भरोसा है कि आप निष्पक्ष होकर सदन चलाएंगे! इसके बाद सदन की कार्यवाही 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई! पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे नंद किशोर यादव ने अपने पूर्ववर्ती राजद के अवध बिहारी चौधरी के अविश्वास प्रस्ताव में हार के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था!

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *