Skip to main content

newjport.com

झारखंड के दुमका में स्पेन की 28 वर्षीय महिला टूरिस्ट के साथ गैंगरेप हुआ है! यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र में महिला बाइक से अपने पति के साथ पहुंची थी! जब वह टेंट में सो रही थी, उसी दौरान 8-10 लोगों ने उससे दरिंदगी की और पीटा!

विदेश से भारत घूमने आयी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है! यह घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है! महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका पहुंची थी! यहां करीब 8-10 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया! पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! इलाज के बाद पीड़िता स्वयं अपने पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची! पीड़िता को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया है! 

हिरासत में तीन लोग

दरअसल, विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे! ये लोग स्पेन से पहले पाकिस्तान गए! इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका में पहुंचे थे! यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे! उसी दौरान इस घटना को अंजान दिया गया! वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया! पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है!

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *